फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर से हुई लूट की वारदात डकार गई पुलिस

Sun, 31 May 2015 11:53 PM IST
Alapur
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरटेल टावर की तकनीकी कमी को दूर करके कार से लौट रहे इंजीनियर और उनके कार चालक को बदमाशों ने सड़क पर लकड़ी का बल्ला डालकर रोक लिया। दोनों से मारपीट कर मोबाइल, एक लैपटाप और चार हजार रुपये नगदी लूट ली। घटना के बाद इंजीनियर थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसका धमकाया। बाद में मनमानी तहरीर लिखवा कर उसे टरका दिया।
विज्ञापन

आगरा के जितेंद्र सारस्वत शहर की श्यामनगर कॉलेनी में रहते हैं। शनिवार को वह मूसाझाग के गांव गिधौल स्थित मोबाइल टावर में तकनीकी कमी ठीक करने गए थे। रात 11 बजे वह कार से लौट रहे थे। रास्ते में गिधौल से मूसाझाग को जाने वाले रास्ते पर बदमाशों ने लकड़ी डालकर सड़क जाम कर दी। उनको रोक लिया। इंजीनियर और उनके ड्राइवर अनिल से असलहों की नोक पर लूटपाट की। इंजीनियर ने बताया कि घटना के बाद वह थाने पहुंचे। उसने पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। आरोप है कि लूट की बात कहने पर पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की। बाद में उनसे मनमानी तहरीर लिखवा ली।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें