फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह घर में बवाल

Sun, 31 May 2015 11:52 PM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीपरी बाजार स्थित एक विवाह घर में शनिवार की रात इशाराबाजी को लेकर बारातियों ने  फोटोग्राफर की पिटाई कर दी। इस घटना के बाद तलवारें लेकर फोटोग्राफर के साथ आए आधा दर्जन युवकों को भी दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। झगड़े में पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शनिवार की रात सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के खालसा स्कूल के पास स्थित टंडन गार्डन में शादी समारोह का आयोजन था। वधू पक्ष ने जिस व्यक्ति को फोटो व वीडियोग्राफी की बुकिंग दी थी, उसने अपनी जगह पुलिया नंबर नौ निवासी टोनी बाथम को फोटोग्राफी व अयप्पा मंदिर के पास निवासी मनीष रायकवार को वीडियो बनाने के लिए शादी में भेजा था। बारात, द्वारचार, जयमाला आदि कार्यक्रम के उपरांत स्टेज पर ग्रुप फोटो खिंचवाए जा रहे थे। इसी बीच एक बाराती ने फोटोग्राफर पर लड़कियों को इशारेबाजी करने का आरोप लगाया। फोटोग्राफर ने विरोध किया तो बारातियों ने उसकी पिटाई लगा दी। थोड़ी देर बाद फोटोग्राफर ने बुकिंग लेने वाले की मदद से अपने आधा दर्जन साथियों को मौके पर बुला लिया। वह सभी तलवार आदि लिए थे। इससे दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इस दौरान बाराती व घरातियों ने मिलकर फोटो व वीडियोग्राफर समेत उसके साथियों की दौड़ा- दौड़ाकर धुनाई की।
खबर लगने पर सीपरी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद सभी को थाने लाया गया। यहां पुलिस ने टोनी व मनीष का शराब पीकर उपद्रव मचाने पर चालान करने के बाद दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें