फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अफसरों को निलंबित करो तभी खाएंगे खाना’

Tue, 26 Apr 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
साथी बंदी की मौत पर भड़के - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जेल में कैदियों और बंदियों ने जेल प्रशासन के खिलाफ की भूख हड़ताल, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश 
शाम तक प्रदर्शन, सांसद को बुलाने की मांग
फोर्स बढ़ार्ई, डीएम ने खत्म कराई हड़ताल
जिला जेल प्रशासन के खिलाफ बंदियों और कैदियों में पनप रहा आंतरिक असंतोष साथी बंदी की मौत के बाद फूट पड़ा है। सोमवार के बाद मंगलवार को फिर उन्होंने जेल में भूख हड़ताल शुरू कर दी। जेल और प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया। लेकिन वे जेल अधीक्षक एलएन दोहरे, डिप्टी जेलर सुनील गौतम और दीपक चौहान के निलंबन और सांसद को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। आक्रोश को देखते हुए 15 थानों की फोर्स और पीएसी बुलानी पड़ी। देर शाम को डीएम सीपी त्रिपाठी ने जब बंदी तुकमेश की मौत के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए और 15 दिन में जांच पूरी कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया, तब कहीं जाकर भूख हड़ताल समाप्त हुई। 
 जिला जेल में रविवार रात ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव और गुन्नौर (संभल) के सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव के रिश्तेदार बंदी तुकमेश यादव की मौत के बाद मामला काफी गर्म हो गया है। सोमवार को जेल के बैरक नंबर आठ, नौ, दस और 11 के बंदी-कैदी भूख हड़ताल पर चले गए थे। सोमवार रात जेल पहुंचीं डीआईजी जेल शशि श्रीवास्तव ने कार्रवाई का भरोसा देकर बंदियों, कैदियों की भूख हड़ताल खत्म करा दी थी। मंगलवार सुबह जब कोई कार्रवाई होती नहीं दिखी तो इस बार पूरी जेल के बंदी और कैदी भूख हड़ताल पर चले गए। जेल प्रशासन से जानकारी मिलने पर सुबह नौ बजे एडीएम अशोक कुमार श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट एके श्रीवास्तव, प्रभारी एसएसपी अनिल यादव, सीओ सिटी वंशराज यादव कई थानों के फोर्स के साथ जेल पहुंचे। बंदी और कैदी गुस्से में थे। बंदी और कैदी जेल में सांसद से बात करना चाह रहे थे। बाद में सपा विधायक आशीष यादव, राज्यमंत्री ओमकार सिंह के पुत्र ब्रजेश यादव को जेल बुलाया गया। डीएम सीपी त्रिपाठी भी जेल पहुंच गए। किसी तरह से बंदियों और कैदियों को भरोसे में लेकर मंगलवार शाम साढ़े छह बजे भूख हड़ताल खत्म कराई जा सकी। तुकमेश की मौत के मामले में जांच एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बंदियों और कैदियों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी है। जेल में बंदी की मौत मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-सीपी त्रिपाठी, डीएम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें