कोतवाली क्षेत्र के गांव हरहरपुर से बेटी के घर से लौट रहा पश्चिम बंगाल निवासी वृद्ध लापता हो गया। उसके दामाद ने कोतवाली पुलिस को अवगत कराया है।
जानकारी के मुताबिक, हरहरपुर निवासी दीनानाथ की पत्नी सुनीता का मायका पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में है। पिछले दिनों उसका ससुर सुबुल शाह हरहरपुर आया। सात जून को वह वापस मालदा चला गया, लेकिन सोमवार शाम मालदा से उसके साले का फोन आया कि सुबुल घर नहीं पहुंचा है।
सुबुल की तलाश में जुटे उसके दामाद ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस से भी बात की। पुलिस को उसने बताया कि सुबुल के पास न तो सेलफोन है और न ही किसी अन्य माध्यम से संपर्क हो पा रहा है। अनहोनी से आशंकित दीनानाथ ने गुमशुदगी दर्ज कराने को तहरीर भी सौंप दी है।