अपने साथियों के साथ बकरी चराने गए बालक का चार नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण कर ले जाने का प्रयास किया। साथियों के शोर मचाने पर बदमाश बालक को पीटा। उसके चीखने पर वह उसे छोडकर भाग गए।
ग्राम भमौरी निवासी दुर्वेश सिंह ने निवासी ने बताया है कि उसका नौ साल का पुत्र मोहित मंगलवार को जंगल में गांव के अवधेश और गौरव के साथ बकरी चराने गया था। तभी चार नकाबपोश बदमाशों ने मोहित को दबोच लिया और उसको पकड़कर ले जाने लगे। उसके शोर मचाने पर बदमाशों ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। चीखने चिल्लाने व अन्य साथियों के शोर मचाने पर बदमाश मोहित को छोड़कर भाग गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।