फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के घर से गया वृद्ध लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव हरहरपुर से बेटी के घर से लौट रहा पश्चिम बंगाल निवासी वृद्ध लापता हो गया। उसके दामाद ने कोतवाली पुलिस को अवगत कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, हरहरपुर निवासी दीनानाथ की पत्नी सुनीता का मायका पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में है। पिछले दिनों उसका ससुर सुबुल शाह हरहरपुर आया। सात जून को वह वापस मालदा चला गया, लेकिन  सोमवार शाम मालदा से उसके साले का फोन आया कि सुबुल घर नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

सुबुल की तलाश में जुटे उसके दामाद ने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस से भी बात की। पुलिस को उसने बताया कि सुबुल के पास न तो सेलफोन है और न ही किसी अन्य माध्यम से संपर्क हो पा रहा है। अनहोनी से आशंकित दीनानाथ ने गुमशुदगी दर्ज कराने को तहरीर भी सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें