फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

Wed, 14 Dec 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
विज्ञापन
accident - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। मृतक फर्रुखाबाद का निवासी है। वह ट्रक पर हेल्परी का काम करता था। वह ट्रक से अलापुर आया हुआ था। साइकिल से खाना खाने होटल पर जा रहा था। रास्ते में कंचनपुर गांव के पास हादसा हुआ। पुलिस ने मृतक के परिवार वालों को खबर दे दी है। 
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के गांव गैसीपुर निवासी 30 वर्षीय अजीत शर्मा पुत्र जीवाराम ट्रक पर हेल्पर था। वह ट्रक के साथ अलापुर आया हुआ था। बुधवार सुबह अजीत साइकिल से होटल पर खाना खाने जा रहा था। कंचनपुर गांव के पास उसकी साइकिल को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में अजीत शर्मा गंभीर घायल हो गया। उसे स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां से अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। बाइक सवार दो लोग भी हादसे में घायल हो गए। खबर मिलने पर शिनाख्त के बाद पुलिस ने अजीत के परिवार वालों को सूचना दे दी। शाम को परिवार के लोग भी पहुंच गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें