फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने शुरू की सिपाही के खिलाफ जांच

Thu, 02 Jun 2016 11:27 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महिलाओं ने लगाए थे सिपाही पर गंभीर आरोप
  फैजगंज बेहटा थाने के सिपाही अशोक कुमार के खिलाफ सीओ बिसौली राजवीर सिंह  ने जांच शुरू कर दी है। पिछले दिनों फैजगंज बेहटा की तमाम महिलाओं ने पुलिस  ऑफिस पर प्रदर्शन करते हुए थाने के सिपाही अशोक कुमार पर आरोप लगाए थे।  एसएसपी सुनील सक्सेना ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिपाही पर लगे  आरोपों की जांच सीओ बिसौली राजवीर सिंह को सौंपी थी।
विज्ञापन

सीओ बिसौली राजवीर  सिंह ने मामले में जांच शुरू कर दी है। जल्द ही सिपाही और महिलाओं के बयान  दर्ज किए जाएंगे। बता दें कि सिपाही अशोक कुमार का जनवरी 2015 में फैजगंज  बेहटा से शाहजहांपुर तबादला किया गया था। तत्कालीन एसएसपी एसके सिंह ने  उसकी कर्तव्य निष्ठा को संदिग्ध मानते हुए रिपोर्ट डीआईजी को दी थी। बाद  में यह सिपाही न सिर्फ बदायूं वापस आने में कामयाब हुआ बल्कि फैजगंज बेहटा  थाने में ही इसने फिर से पोस्टिंग भी करा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें