फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगरेलियां मनाते पकड़ा अधेड़ प्रेमी-युगल, मुकदमा

Sat, 04 Jul 2015 11:03 PM IST
Alapur
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की सुबह करीब छह बजे पुलिस ने सूचना पर मार्केट से एक अधेड़ प्रेमी युगल को अश्लील हरकतें करते समय रंगें हाथ पकड़ लिया। पुलिस को पकड़े गए प्रेमी के पास से एक तमंचा और कारतूस भी मिला है। हल्का दरोगा की तरफ से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला को पुलिस ने थाने से ही जमानत पर छोड़ दिया जबकि उसके प्रेमी का चालान कर दिया। यह मामला पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। प्रेमी जोड़े को देखने बालों की थाने पर भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब छह बजे उसे सूचना मिली कि मार्केट में खुलेआम एक अधेड़ पुरुष और महिला एक दूसरे के पास बैठे है और आपस में एक दूसरे के साथ अश्लील हरकतें कर रहें हैं। जिसके चलते लोगों को शर्मिंदगी महसूस हो रही है। पुलिस ने तुरंत बताए स्थान पर जाकर देखा तो दोनो को अश्लील अवस्था में देखा। पुलिस ने हरकतें करने के बारे में पूछताछ की तो वे सकपका गए और दोनों ने अपने को पति-पत्नी बताया। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए दोनों को थाने ले गई। पूछताछ में पहले दोनों पुलिस को गुमराह करते रहे लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते  दोनों ने राज उगल दिया।
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम असरार अहमद बताया है जो बदायूं कोतवाली के मोहल्ला नाहर खां सराय का रहने वाला है। जबकि पकड़ी गई महिला बदायूं के ही सिविल लाइन क्षेत्र के हाईडिल कलोनी निवासी है। एसओ सीपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ हैं। दोनो के ही पांच-पांच बच्चे हैं। इस मामले में हल्का दरोगा अशोक कुमार की तरफ से दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने महिला को थाने से जमानत पर छोड़ दिया जबकि उसके प्रेमी को कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें