फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरी बालिका की बस  की चपेट में आने से मौत

Thu, 30 Mar 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली-मथुरा हाईवे पर बुधवार दोपहर हुआ हादसा
विज्ञापन

बरेली में कटरा चांद खां के किशनलाल की बेटी थी आंचल

बरेली-मथुरा हाईवे पर कछला में बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरी बालिका को पीछे से रोडवेज बस ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका आंचल बरेली में कटरा चांद खां निवासी किशनलाल की बेटी थी। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर बालिका का शव पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हादसा बुधवार दोपहर में कछला में सहकारी समिति के तुर्रमसिंह गेट के सामने हुआ। बरेली में कटरा चांद खां निवासी किशनलाल कासगंज जिले के सोरों कसबे में अपने रिश्तेदार के घर होने वाले घरेलू कार्यक्रम में शरीक होने के लिए बेटे सूरजपाल और 14 साल की बेटी आंचल के साथ बाइक से निकले। बाइक सूरज चला रहा था। स्पीड ब्रेकर पर आंचल बाइक से फिसल कर सड़क पर गिर पड़ी। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उसे रौंद दिया। आंचल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कछला चौकी इंचार्ज सुभाष यादव ने बस को कब्जे में ले लिया। चालक बस से कूद कर भाग गया। मृतका के पिता ने बताया कि स्पीड ब्रेकर पर बाइक की रफ्तार काफी कम थी लेकिन चालक बस को काबू में नहीं कर पाया। पुलिस ने आंचल के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें