फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने नकदी समेत डेढ़  लाख का माल उड़ाया

Tue, 12 Jul 2016 12:08 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
डेढ़  लाख का माल उड़ाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सरौरा मोहल्ले में रविवार रात की घटना, पुलिस ने की तहकीकात
विज्ञापन

 सरौरा मोहल्ले में रविवार रात राजेंद्र मौर्य के घर में घुसे चोरों ने जेवरात समेत नगदी पर से हाथ साफ कर लिया। घरवालों को चोरी का अहसास उस वक्त हुआ, जब वह छत से उतर कर आए। बक्से खुले देख उन्होंने शोर मचाया। आसपास के लोगों के साथ गृहस्वामी ने आसपास इलाके में खोजबीन भी की, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग पाया। करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान बताते हुए गृहस्वामी ने कोतवाली में तहरीर भी दी है।
घटना रात में करीब एक बजे की है। गृहस्वामी राजेंद्र के मुताबिक- परिवार के सभी सदस्य रात में 12 बजे बिजली जाने के बाद छत पर जाकर सो गए थे। तड़के नीचे उतर कर आए तो बरामदे में दो बक्से खुले पड़े मिले। इनमें एक बक्सा उसकी विवाहित बेटी का भी था। वह अपने पति के साथ एक दिन पहले ही आई थी। राजेंद्र और उसकी बेटी ने बक्से खुले देख शोर मचाया, तो आसपास घरों से लोग बाहर निकल आए। उन्होंने भी राजेंद्र के साथ गलियारों में चोरों को तलाश किया, लेकिन सुराग नहीं लगा। सुबह तक राजेंद्र के घर पड़ोसियों का जमघट लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहस्वामी राजेंद्र ने पालिका सदस्य ओमप्रकाश अदलखा के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम से अवगत कराया। गृहस्वामी ने बताया कि चोरी गए जेवरात में उसकी बेटी की सोने की चेन, कंगन, मंगलसूत्र और पत्नी के आभूषण थे और नकदी थी। चोर 25 किलोग्राम मेंथा ऑयल और बर्तन भी ले गए। सूचना के बाद पुलिस ने मौका मुआयना भी किया। आसपास के लोगों से भी चोरी के बारे में जानकारी हासिल की। राजेंद्र ने पुलिस को तहरीर भी दे दी है, लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें