फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही

Fri, 26 Dec 2014 08:29 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से शौचालय में शराब की बोतलें रखने वाले का पता लगाया जाएगा। इसके साथ ही मामले की गोपनीय जांच शुरू हो गई है। स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

काबिलेगौर हो कि 24 दिसंबर को बेसिक दफ्तर के शौचालय में शराब की बोतलें रखी हुई पाईं गईं थीं। यह देखकर वहां से गुजरने वाले लोगों ने तरह-तरह के सवाल भी उठाने शुरू कर दिए। यह कहां से आईं, किसने रखीं इस पर भी चर्चा होने लगी। लेकिन इस कृत्य का असल जिम्मेदार हत्थे नहीं लग सका। चूंकि 25 दिसंबर को बीएसए दफ्तर का अवकाश था। लिहाजा शुक्रवार को इस कृत्य पर एक्शन लेते हुए अंदरूनी जांच शुरू कर दी गई। प्रभारी बीएसए सोमनाथ विश्वकर्मा ने बताया कि दफ्तर में बोतलें कहां से आईं, कौन लाया आदि की जांच की जा रही है। इस संबंध में सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जाएगी। पता लगाने की कोशिश की जाएगी आखिर किसने यह किया। बताया कि इसके अलावा स्टाफ से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही इसकी जानकारी करने के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें