फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन दहाड़े पशु व्यापारी  से 50 हजार रुपये लूटे

Sun, 17 Jul 2016 12:07 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बाइक से थे चार बदमाश, फायरिंग भी की, पब्लिक ने पकड़े तीन बदमाश
 थाना क्षेत्र में गदगांव के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दिन दहाड़े बिसौली के पशु व्यापारी से 50 हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद बाइक से भागते वक्त बदमाशों ने फायरिंग भी की। बाद में कई गांवों के लोगों ने पीछा कर बदमाशों को घेर लिया। चारों बदमाश बाइक छोड़कर मक्का के खेत में घुस गए। गांव वालों के सहयोग से पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्त में ले लिया है। मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

बिसौली के फतेहपुर निवासी पशु व्यापारी मुस्लिम कुरैशी शनिवार को उघैती थाना क्षेत्र के गांव करनपुर में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में बकरे और बरियां खरीदने आया था। बिसौली-इस्लामनगर रोड पर गदगांव के पास दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने मुस्लिम कुरैशी को घेर लिया। तमंचे के बल पर उससे 50 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश बाइक से उघैती की ओर भागे। व्यापारी ने शोर मचाया तो बदमाशों ने फायरिंग की। फायरिंग होने पर आसपास के गांवों के लोगों ने भी बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। रास्ते में बदमाश दोनों बाइक को छोड़कर एक मक्का के खेत में घुस गए। गांव के लोगों ने खेत की घेराबंदी के बाद पुलिस भी भी खबर दे दी। पुलिस के पहुंचने के बाद गांव के लोगों ने तीन बदमाशों को दबोच लिया। इनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। एसओ उघैती रामनरेश कश्यप ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें