फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत से लेकर ब्लाक स्तरीय अधिकारी नपेंगे

Mon, 01 Aug 2016 10:55 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अपात्रों को लोहिया आवास आवंटित करने का मामला 
अधिकारियों पर टेबल पर घूम रही कार्रवाई की फाइल 
 मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना लोहिया आवास योजना के तहत दातागंज क्षेत्र के समरेर ब्लाक के गांव किशोरपुर में सात अपात्रों के बैंक खातों में धनराशि भेजने और उनमें रोक लगाई जा चुकी है। अब अपात्रों का चयन करने के दोषी ग्राम स्तरीय से लेकर ब्लाक स्तरीय अधिकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। इसकी जांच की फाइल अभी अधिकारियों की टेबिलों पर इधर से उधर जा रही है। अभी तक दोषियों पर कार्रवाई करने का तय नहीं किया जा सका है, लेकिन इसके दोषी अधिकारियों की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। 
लोहिया आवासों के चयन में धांधलगर्दी किए जाने की शिकायत पर जांच में सात अपात्र पाए गए थे, जिन्हें जांच में पकड़ लिया गया था। साथ ही उनकी धनराशि पर पहले ही रोक लगाई जा चुकी है, लेकिन अपात्रों का चयन करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। इस मामले में देरी करने से विभाग की मंशा पर संदेह जताया जा रहा है, क्योंकि इसमें न सिर्फ ग्राम पंचायत स्तरीय अधिकारी बल्कि ब्लाक स्तरीय अधिकारी भी दोषी पाए जाने की आशंका है। फिलहाल विभाग इसकी जांच को गोपनीय तरीके से कर रहा है। 
विज्ञापन

0000000000000000000
शासन के सख्त निर्देश होने के बावजूद अपात्रों का चयन करने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई जरूर होगी। इसके लिए डीआरडीए पीडी को सोमवार को भी दिशानिर्देश दिए गए हैं। जल्द ही आरोपी अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिरेगी। 
विज्ञापन

प्रताप सिंह भदौरिया, सीडीओ 
000000000000000000
अपात्रों के बैंक खातों पर रोक लगाने के बाद, चयन के दोषी कर्मचारियों और अधिकारियों की फाइल तैयार हो रही है। फाइल कंप्लीट होते ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
रवींद्र सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें