फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में टक्कर लगी तो युवकों ने फूंक डाला ट्रक 

Wed, 01 Nov 2017 12:21 AM IST
बदायूं/बिसौली।
विज्ञापन
धू-धू कर जलता ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बिसौली थाना क्षेत्र में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे ट्रक से बाइक भिड़ने पर बाइस सवार युवकों को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने पहले ट्रक के चालक और परिचालक को मारापीटा फिर भरी ट्रक में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। सूचना पर पहुंचीं दमकल गाड़ियां देर रात तक आग पर काबू नहीं पा सकी थीं। घटना से घंटो जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने बमुश्किल जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया। बताया गया कि ट्रक सहारनपुर से परचून का सामान लेकर कानपुर जा रहा था।
विज्ञापन

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर बिसौली थाना क्षेत्र के गांव भटपुरा के पास मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे परचून का सामान भरे एक ट्रक संख्या यूपी-78 टीए- 8429 और बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार दो युवक बाल-बाल बच गए लेकिन उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताते हैं कि टक्कर लगने से दोनों युवकों का पारा आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने ट्रक को रुकवाकर चालक और परिचालक की पिटाई की। दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस बीच दोनों युवकों ने ट्रक के त्रिपाल में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। चूंकि ट्रक में परचून का सामान ठूंसकर भरा हुआ था। इसलिए आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते आग ने पूरे ट्रक को अपने आगोश में ले लिया। धूं-धूंकर आग जलते देख हाइवे पर जाम लग गया। उधर, ट्रक चालक ने भागकर बिसौली थाने में सूचना दी। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचने के बाद दमकल गाड़ियों को बुला लिया।  उधर, पुलिस ने आसपास के इलाके से आग लगाने वाले दोनों युवकों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की लेकिन उनका कोई पता नहीं लग सका है। वहीं, ट्रक से सटी पड़ी होने की वजह से दोनों युवकों की बाइक भी जल गई। ट्रक चालक के मुताबिक, परचूनी का सामान सहारनपुर से लाया जा रहा था, जिसे कानपुर पहुंचना है। आग लगाने वाले दोनोें युवक शराब के नशे में धुत बताए गए। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें