फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनावी गांव के जंगल में मुठभेड़

Wed, 01 Nov 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
encounter - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। गन्ने के खेत में चल रही अवैध असलहों की फैक्ट्री पर छापा मारने पहुंची पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से गोलियां चलीं, जिसमें एक बदमाश की टांग में गोली लगी। बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, एक सिपाही भी गोली लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि कैराना क्षेत्र के गांव बरनावी के जंगल में गन्ने के खेत में तमंचा फैक्ट्री चल रही है, जहां बड़ी संख्या में अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने कैराना कोतवाली के अलावा झिंझाना और कांधला थाना पुलिस की टीम बनाकर तमंचा फैक्ट्री पर छापा मारने का निर्देश दिए। इसके चलते मंगलवार रात करीब आठ बजे पुलिस ने गन्ने के खेत की घेराबंदी की। घेराबंदी होने पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भाग निकले।
विज्ञापन


पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान टांग में गोली लगने पर असलम निवासी जौला,बुढाना (मुजफ्फरनगर) को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि सिपाही अंकित भी हाथ में गोली लगने पर घायल हो गया। घायल बदमाश और सिपाही को पुलिस ने कैराना सीएचसी पहुंचाया।

इसके बाद फरार हुए बदमाशों की तलाश में देर रात तक कांबिंग चलती रही। ़कैराना कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मौके से असलम का साथी बरनावी निवासी हारुन फरार हो गया। उन्होंने बताया कि असलम इससे पूर्व भी तीन बार तमंचा फैक्ट्री चलाने के आरोप में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि मौके से बंदूक, चार तमंचे और तमंचे बनाने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें