फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने शुरू की बंदी रक्षक के गायब होने की जांच

Mon, 29 Dec 2014 12:25 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एसएसपी के आदेश पर सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा ने बंदी रक्षक सौरभ पुंडीर के संदिग्ध अपहरण के मामले में जांच शुरू कर दी है। बंदी रक्षक 23 दिसंबर को गायब हो गया था। इसने आरोप लगाया था कि पुलिस लाइंस चौराहे से जेल की ओर आते समय वैन सवार तीन बदमाशों ने इसको अगवा कर लिया था। बाद में इसे गोरखपुर में ले जाकर छोड़ दिया। 24 दिसंबर को रात में यह परिवार वालों को सीतापुर में मिल गया था।
विज्ञापन

शनिवार को बंदी रक्षक मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी संतोष कुमार सिंह से मिला। एसएसपी ने मामले में जांच के निर्देश सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा को दिए थे। हालांकि पुलिस और जेल प्रशासन पहले से ही समझ रहा था कि अपहरण की घटना झूठी है। पूरे मामले में सीओ सिटी राजेंद्र सिंह धामा ने जांच शुरू कर दी है। इधर जेल प्रशासन की ओर से मिले नोटिस का अब तक बंदी रक्षक ने स्पष्टीकरण नहीं दिया है। जेल प्रशासन ने बिना सूचना के कई दिन से ड्यूटी से गायब रहने पर इसे नोटिस जारी किया था। नोटिस का जवाब न मिलने पर जेल प्रशासन ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जेलर अरविंद पांडेय ने बताया कि उनको भी पुलिस जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें