फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाए गए ब्लड बैंक स्टाफ का स्पष्टीकरण तलब

Mon, 29 Dec 2014 12:23 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल के सरकारी ब्लड बैंक में शराब पीने के मामले में हटाए गए स्टाफ से अब सीएमएस डॉ. एके वर्मा ने स्पष्टीकरण तलब किया है। स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई के लिए पहले ही शासन को लिखा जा चुका है।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन पहले एक मरीज के तीमारदार की शिकायत पर सीएमएस डॉ. वर्मा ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरपाल सिंह के साथ ब्लड बैंक पर औचक छापा मारा था। इस दौरान यहां से स्टाफ तो फरार हो गया लेकिन शराब की बोतल समेत काफी आपत्तिजनक सामान मिला था। सीएमएस ने तत्काल प्रभाव से ब्लड बैंक के स्टाफ को हटा दिया था। शनिवार को स्टाफ की इन कारगुजारियों पर रिपोर्ट शासन को भी भेज दी गई। डॉ. वर्मा ने बताया कि ब्लड बैंक के हटाए गए पूरे स्टाफ का उन्होंने स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें