वाहन चोर के तीन और साथियों की तलाश जारी
खुल सकती हैं बाइक चोरी की कई और घटनाएं
एसओ उसहैत कमलेश सिंह हमराहों के साथ गश्त पर थे। अजरऊ मोड़ पर पुलिस को एक बाइक सवार दिखा। इसने पुलिस को देखकर बाइक की स्पीड बढ़ा दी। शक होने पर पुलिस ने उसको पीछा करके दबोच लिया। उसके पास चोरी की बाइक थी। पूछताछ में उसने अपना नाम सूरज ठाकुर निवासी भोजनगला बताया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो और बाइक बरामद कर लीं। वाहन चोर ने अपने तीन साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। इनकी तलाश की जा रही है।
रेप के आरोपी को जेल भेजा
दहगवां। जरीफनगर पुलिस ने रेप के आरोपी मुलायम सिंह यादव को शुक्रवार को जेल भेज दिया। मुलायम सिंह ने कक्षा आठ की 14 वर्षीय किशोरी से दो दिन पहले उस वक्त रेप किया था जब किशोरी कीर्तन सुनकर घर लौट रही थी। मामले में किशोरी के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।