फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Fri, 14 Jul 2017 10:43 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
Accused of gang rape of woman by her husband - फोटो : Accused of gang rape of woman by her husband
विज्ञापन
रिश्तेदारी में मूसाझाग थाना क्षेत्र के एक गांव में आ रहे शाहजहांपुर के बाइक सवार दंपति को रास्ते में चार लोगों ने घेर लिया। आरोप है कि महिला से जेवर लूट लिए। इसके बाद उसके पति को बांधकर खेत में डाल दिया और महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़ित ने शुक्रवार को एसपी सिटी कमल किशोर से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की।       
विज्ञापन

शाहजहांपुर के थाना सिंधौली के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति का कहना है कि उसकी मूसाझाग थाने के एक गांव में रिश्तेदारी है। आठ जुलाई को वह बाइक से अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में आ रहा था। बेलाडांडी के पास से उसकी बाइक के पीछे चार लोग लग गए। इनमें दो लोगों को वह जानता है। ये दोनों उसके साढू के गांव के रहने वाले हैं। शाम को वह मूसाझाग के पास पहुंचा ही था, रास्ते में सुनसान जगह पर इन लोगों ने उसे घेर लिया। उसे और उसकी पत्नी को खींचकर गन्ना के खेत में ले गए। उसकी पत्नी से जेवर लूटने के बाद उसे बांधकर डाल दिया। इसके बाद गन्ने के खेत में दो लोगों ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। वह थाने पहुंचा तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शुक्रवार को दंपति एसएसपी ऑफिस पहुंचा। उन्होंने एसपी सिटी कमल किशोर से मिलकर मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें