फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल के बच्चे की नाले में डूबकर मौत

Fri, 18 Dec 2015 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
दहगवां स्थित अपनी ननिहाल में आया था बालक
विज्ञापन


हादसे का शिकार होने वाला बच्चा जरीफनगर थाने के गांव चोई का नगला निवासी बच्चन का बेटा है। बच्चन की दहगवां में ससुराल है, जहां उनकी पत्नी मंगलवार को बच्चे अलशैफ संग गईं थीं। घटना के बाबत बताया गया कि शुक्रवार दोपहर अलशैफ पड़ोस के बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी अचानक पैर फिसलने से वह गहरे नाले में गिर गया। आस-पास के लोगों ने जब तक अलशैफ को निकाला, उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद अलशैफ के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।







दातागंज की विवाहिता की लालकुआं में मौत
मायके वालों ने कराया शव का पोस्टमार्टम कराया
अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज। कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती की विवाहिता की उत्तराखंड के लालकुआं में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह पति धर्मेंद्र के साथ वहां रहती थी। शुक्रवार को शव दातागंज पहुंचा। मृतका के भाई की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई बस्ती निवासी धर्मेंद्र उर्फ बबलू की शादी छह महीने पहले उझानी कोतवाली के गांव सुकटिया निवासी निर्वेश कुमारी के साथ हुई थी। धर्मेंद्र पत्नी के साथ लालकुआ में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। उसका कहना है कि गुरुवार को अचानक निर्वेश की तबियत बिगड़ी। बाद में उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को निर्वेश का शव लेकर धर्मेंद्र घर पहुंचा। उसके मायके वालों को भी खबर दी। विवाहिता का भाई रवि सक्सेना भी पहुंच गया। हालांकि, मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। रवि की मांग पर निर्वेश के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें