फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मित्र के पद पर नौकरी के नाम पर ठगी का शिकार हुए दो भाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कृषि विभाग में कृषि मित्र के पद पर नौकरी दिए जाने के नाम पर दो सगे भाइयों से 32 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित भाइयों ने विभागीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए इसका खुलासा किया। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस गिरोह के शिकार और भी बेरोजगार हुए होंगे।
विज्ञापन

वजीरगंज क्षेत्र के गांव सुरसेना के मजरा रामडांडी के रहने वाले जसवंत राम और ध्रुव कुमार पुत्रगण रामेश्वर दयाल ने बताया कि पिछले दिनों कृषि मित्र के पद पर नियुक्ति संबंधी विज्ञापन प्रकाशित हुआ था। उसमें एक वेबसाइट भी थी। उस वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड करने के बाद दिए गए पते पर फॉर्म भेजना था। आवेदन के साथ 550 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी मांगा गया था। फॉर्म भेजने के बाद दो मार्च को दोनों भाइयों के नियुक्ति पत्र भेज दिए गए, जिसमें संविदा पर प्रति माह साढ़े नौ हजार रुपये दिए जाने की बात कही गई थी। नियुक्ति पत्र के साथ कहा गया था कि वह 15 हजार पांच सौ 50 रुपये का एक ड्राफ्ट और भेजें ताकि उनका प्रशिक्षण हो सके। जसवंत और ध्रुुव ने बताया कि दोनों ने ड्राफ्ट भी निर्धारित पते पर भेज दिया। अब जानकारी मिली कि नियुक्ति संबंधी विज्ञापन फर्जी था। उनसे ठगी कर ली गई है। दोनों भाइयों ने बताया कि वे इस मामले में दी गई वेबसाइट के अनुसार रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। इधर, कृषि विभाग के अधिकारियों ने साफ कहा है कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता। न ही विभाग में फिलहाल किसी तरह की भर्ती निकली है।

और भी बेरोजगार हो सकते हैं ठगी का शिकार
-पीड़ित जसवंत और ध्रुव का कहना है कि हो सकता है कि नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह ने और भी बेरोजगारों को ठगा हो। ऐसे ठगों का पकड़ा जाना जरूरी है।
विज्ञापन


विभाग में अभी कोई भी भर्ती नहीं निकली है। किसी भी फार्म को भरने से पहले उसकी पूरी जांच पड़ताल कर ली जानी चाहिए। कृषि विभाग में कृषि मित्र नाम को कोई पद ही नहीं है।
विज्ञापन

-विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें