फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार बीघा जमीन पर दबंगों का कब्जा

विज्ञापन
crime scene
विज्ञापन
दातागंज। तहसील क्षेत्र के गांव धनौरा के कई किसानों की करीब एक हजार बीघा जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर अपनी फसल बो रखी है। इसको लेकर गांव में तनाव है। मामला मुख्यमंत्री तक पहुंच गया है। अब तहसील प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव धनौरा निवासी छोटे लाल, विश्राम, अवतार सिंह, भोजराज, कल्लू, रमादेवी, छोटे सिंह, रामपाल, जौरावर, बुधपाल आदि किसानों की एक हजार बीघा से ज्यादा जमीन पर कई लोगों ने कब्जा कर अपनी फसल बो दी है। पीड़ित लोगों ने तहसील और जिला प्रशासन से शिकायत की फिर भी दबंग नहीं माने। हार कर पीड़ित किसानों ने मुख्यमंत्री की ओर से बनाए गए एकीकृत शिकायत प्रकोष्ठ में अपनी शिकायत दर्ज की। वहां से तहसील प्रशासन को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश हुुए।
पीड़ित किसानों का आरोप है कि दबंगों के आगे प्रशासन भी कुछ नहीं कर पा रहा है जिसकी वजह से उनके हौसले काफी बुलंद हैं।
--
पीड़ित किसानों की शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के कोतवाली पुलिस को निर्देश दे दिए हैं। जल्द ही जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

-दिनेश कुमार सिंह, एसडीएम दातागंज
--
दो बार जमीन की नाप कर पीड़ित किसानों को पूर्व में कब्जा दिया जा चुका है। फिर भी दबंग बाज नहीं आ रहे हैं। अब फिर से जमीन पर कब्जा कर लेने की बात सामने आई है।
-सुबोध शर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल
...........
तीन दिन पहले दबंगों ने जमकर पीटा था पीड़ित किसान को
दातागंज। गांव धनौरा निवासी विश्राम सिंह के बेटे अवनीश ने तीन दिन पहले दबंगों से जमीन से कब्जा हटाने को कहा था। इसी पर दबंगों ने उसे लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित की ओर से आरोपी हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई, फिर भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।
............
दो साल पहले सीओ के सामने ही दबंगों ने कर दी थी फायरिंग
दातागंज। दो साल पहले जब यह मामला पुलिस-प्रशासन के सामने आया था तब सीओ रहीं पूनम सिरोही ने पुलिस फोर्स को ले जाकर जमीन को कब्जा मुक्त करा दी थी। इससे बौखलाएं दबंगों ने सीओ के सामने ही फायरिंग शुरू कर दी थी। किसी तरह पुलिस ने खुद को सुरक्षित करते हुए दबंगों को उसका जवाब दिया था। साथ ही चार दबंगों को पकड़कर उनके कब्जे से चार रायफल, सौ से ज्यादा कारतूस, बरामद की थी। जिस समय पीड़ित किसान अपनी गेहूं की फसल को ट्रैक्टर-ट्रॉली से भरकर ले जा रहे थे तभी रास्ते में रोककर दबंगों ने फसल में आग लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें