फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद के अस्पताल में मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर (बदायूं)। बदायूं में रहने वाली एक विवाहिता का शव मुरादाबाद के अस्पताल में मिला है। विवाहिता का मायका बरेली में है। विवाहिता के पिता ने ससुरालवालों पर बेटी को पीट-पीटकर मार डालने और उसके बाद शव ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बरेली जिले के थाना आंवला के गांव दियोगी के अशोक पाल ने अपनी बेटी सुरचना की शादी पांच साल पहले थाना फैजगंज बेहटा के गांव सिसरका में छोटे सिंह के बेटे विजेंद्र के साथ की थी। अशोक पाल का आरोप है कि ससुराली दहेज में चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे। आरोप है कि बुधवार को पति विजेंद्र, ससुर छोटे सिंह और सास सत्यवती ने सुरचना को पीट-पीट कर मार डाला। इसके बाद उसके शव को भी ठिकाने लगा दिया। पिता का कहना है कि सूचना पर वह बेटी की ससुराल पहुंचा। यहां ससुराली घर में ताला लगाकर भागे हुए थे। इधर, पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात सुरचना का शव मुरादाबाद के एक अस्पताल से बरामद कर लिया। उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। ससुरालियों का कहना है कि सुरचना को तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसकी मौत हो गई। अशोक की तहरीर पर पुलिस ने पति विजेंद्र, ससुर छोटे सिंह, सास सत्यवती, देवर मुकेश और विकास के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
--------
महिला की हालत बिगड़ी, मौत
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव खिड़कवारी भूड़ निवासी दुर्वेश की 28 वर्षीय पत्नी अनोजा की शुक्रवार को रक्तस्राव होने की वजह से हालत बिगड़ गई। परिवार वाले अनोजा के लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से उसे गंभीर हालत में बरेली रेफर कर दिया गया। बरेली जाते वक्त अनोजा की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें