फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज।
विज्ञापन

एक विवाहिता ने शनिवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। मायके वालों की सहमति से ससुराल वाले अंतिम संस्कार करने के लिए शव श्मशान भूमि ले जा रहे थे। इसी बीच पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के मुताबिक शनिवार रात वजीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चिंजरी निवासी अवनेश कुमार और उसकी पत्नी 34 वर्षीय सावित्री के बीच कहा सुनी हुई थी। इसके बाद सावित्री अपने कमरे में चली गई। अवनेश कमरे के बाहर सो गया। रात में आहट होने पर अवनेश की आंख खुल गई। उसने कमरे में जाकर देखा तो सावित्री छत में लगे कुंडे पर रस्सी के सहारे लटक रही थी। शोर मचाने पर परिवार के बाकी लोग भी पहुंच गए। सावित्री को फौरन नीचे उतारा गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना मिलने पर गांव दयोरीजीत थाना विनावर निवासी मृतका के भाई कृपाल व गोपाल मौके पर पहुंच गए। वहां दोनों पक्षों में बातचीत के बाद तय हुआ कि अवनेश अपनी दस बीघा जमीन अपने तीनों बच्चों के नाम कर देगा। घरवाले शव लेकर अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इसी बीच सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें