फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की के घरवालों ने प्रेमी के खेत में खड़ी फसल फूंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। प्रेम प्रसंग के एक मामले में दो दिन पहले लड़की के घरवालों ने आरोपी युवक के परिजनों पर दबाव बनाते हुए उनके साथ मारपीट और गाली गलौज की। किसी तरह जान बचाकर घरवाले तो भाग गए लेकिन हमलावरों ने उनके खेत में खड़ी गन्ने की फसल में आग लगा दी। पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव रमनगला निवासी सालिकराम का बेटा सौरभ चंडीगढ़ में काम करता है। गांव के एक अन्य परिवार के लोग भी वहीं रहते थे। इनमें से एक की बेटी का सौरभ से प्रेम प्रसंग हो गया। चूंकि आरोपी पक्ष अनुसूचित जाति से है, सो लड़की के घरवालों ने इसे गवारा नहीं किया। इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए। घरवालों की सूचना के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने लापता लड़की को पंजाब से बरामद कर लिया। लड़की को कोर्ट में पेश किया गया तो उसने सौरभ के पक्ष में बयान देकर उसी के साथ रहने की इच्छा प्रकट कर दी थी। कोर्ट के आदेश पर उसे सौरभ के हवाले कर दिया गया था लेकिन घरवाले सौरभ और उसके परिजनों से रंजिश मानने लगे।
आरोप है कि दो दिन पहले हमलावर सौरभ के खेत पर पहुंच गए। खेत पर मौजूद सौरभ के पिता सालिकराम और परिजनों की पिटाई की गई। बाद में उन्होंने करीब 12 बीघा खेत में गन्ने की फसल में आग लगा दी। मंगलवार शाम को कोतवाली पहुंचकर सालिकराम ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। कोतवाल विनोद कुमार चाहर ने बताया कि आगजनी और जातिसूचक शब्दों से जुड़ी धाराओं में रक्षपाल, अभिलाष, बृजेश और महावीर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद लोग घटना के बाद से फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें