फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर सिंचाई करने गए किसान को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उसावां (बदायूं)। थाना क्षेत्र में बुधवार रात फसल की सिंचाई कर रहे किसान को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके भाई ने अपने विरोधियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायल को बरेली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

घटना बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदगंज निवासी 50 वर्षीय नेकसू बुधवार रात अपने खेत पर सिंचाई करने गया था। नेकसू का आरोप है कि वह खेत में पानी लगा रहा था कि तभी गांव के ही सुरेश, अरविंद व नेकराम दो अज्ञात लोगों के साथ उसके खेत पर पहुंचे और उसको गोली मार दी। गोली उसके सीने में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी गोली मारने के बाद मौके से फरार हो गए। वहीं नेकसू लहूलुहान स्थिति में अपने घर दौड़ा चला आया और परिवार वालों को गोली मारने की जानकारी दी। उसके बाद परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। नेकसू के छोटे भाई सत्यपाल ने सुरेश, अरविंद और नेकराम समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें