फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीर से बाइक और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीर से बाइक और मोबाइल लूटा
विज्ञापन

उझानी (बदायूं)। कछला से गांव लौट रहे सहसवान के गांव ढकनगला निवासी व्यक्ति ने अज्ञात बदमाशों पर बाइक, सेलफोन और पांच सौ रुपये लूट ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

ढकनगला निवासी रोहताश मंगलवार रात करीब 11 बजे कछला पुलिस चौकी पर पहुंचा। उसकी माने तो घर लौटते वक्त कोतवाली क्षेत्र में गांव खेड़ा के पास तीन बदमाशों ने रोक लिया। उनमें से एक ने रोहताश को डंडा मारकर सेलफोन, बाइक और पांच सौ रुपये लूट लिए। सिम रोहताश को ही थमा दी गई। किसी तरह वह ढकनगला पहुंचा। रोहताश की सूचना के बाद चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह समेत पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास इलाके में खोजबीन भी की लेकिन सुराग नहीं लग पाया। चौकी इंचार्ज का कहना है कि रोहताश उस वक्त नशे की हालत में था। बाइक रोहताश के फकीराबाद निवासी बहनोई की बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें