फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोत नदी किनारे चल रही थी शस्त्र फैक्ट्री, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 14
विज्ञापन

सोत नदी किनारे चल रही थी शस्त्र फैक्ट्री, एक गिरफ्तार
आठ तमंचे और असलहे बनाने के उपकरण बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
शहर से सटी सोत नदी किनारे शस्त्र बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने छापा मारा। मौके पर आठ देशी तमंचे और शस्त्र बनाने का सामान मिला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी सिटी कमल किशोर ने सोमवार को अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे सदर कोतवाल ओमकार सिंह को सोत नदी किनारे शस्त्र फैक्ट्री चलने की सूचना मिली। कोतवाल ने पुलिस टीम के साथ जाकर सोत नदी किनारे कुरऊ रोड से घेराबंदी की। पुलिस को देखकर शस्त्र बना रहा युवक मौके से भागने लगा। पुलिस ने दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सगीर पुत्र शाबिर निवासी ककराला वार्ड नंबर चार बताया। पुलिस को मौके पर आठ तैयार तमंचे, कई नाल, लोहे के टुकड़े, आरी, पत्ता, पेचकस, स्प्रिंग, लकड़ी की चाप, छेनी, हथौड़े, सुंभी, रेगमाल, अंगीठी सामान बरामद हुआ। पुलिस ने युवक से थाने ले जाकर पूछताछ की। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया कया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में एसआई सत्य सिंह, नरेंद्र सिंह, सिपाही आकाश कुमार, अशोक भदौरिया, सुधीर कुमार और भूपेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

----
तीन हजार में 12 और चार हजार में 15 बोर का तमंचा
सगीर ने बताया कि उसके पास लोग तमंचा खरीदने खुद आते थे। वह 15 बोर का तमंचा तीन हजार और 12 बोर का तमंचा चार हजार रुपये में बेचता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें