फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान को गोली मारकर 45 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 16 बीडीएनयूजेएचपीएच-01
विज्ञापन


किसान को गोली मारकर 45 हजार लूटे
कादरचौक के गांव विरौतिया के पास सोमवार दोपहर हुई घटना घायल विनोद शर्मा की हालत गंभीर, दो हमलावरों को पहचाना
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी/ कादरचौक।
कोतवाली क्षेत्र के गांव ललुइया नगला से भैंस खरीदने के लिए कादरचौक साप्ताहिक बाजार को निकले किसान विनोद शर्मा को दो बाइक सवार चार लोगों ने घेर कर गोली मार दी। गोली विनोद की कोख के पास लगी जो पार निकल गई। हमलावरों ने उससे 45 हजार रुपये भी लूट लिए। लहूलुहान विनोद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना कादरचौक के गांव विरौतिया के पास सोमवार दोपहर करीब एक बजे की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव विनोद शर्मा (49) साइकिल से कादरचौक को चला। उसे कादरचौक के पशु नखासे से भैंस खरीदनी थी। उसके पास 45 हजार रुपये भी थे। विरौतिया से कुछ दूर पहले विनोद को दो बाइक सवार चार लोगों ने घेर लिया। चारों ने उसके पास से 45 हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर हमलावर बदमाशों में से एक ने तमंचे से उसके ऊपर फायर कर दिया। गोली विनोद की कोख के पास लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। बदमाश बाइक से ही कटरी की ओर फरार हो गए। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कादरचौक की भदरौल चौकी पर फोन करके पुलिस को बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल विनोद ने मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सुनील कुमार को भी घटना से अवगत कराया। उसने चारों बदमाशों में से दो को पहचान लेने का दावा भी किया। पुलिस ने घायल विनोद को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। सूचना के बाद घायल के घरवाले और कादरचौक थानाध्यक्ष भी अस्पताल आ गए। डॉ. निरंजन सिंह ने बताया कि गोली पार निकल गई है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। विनोद के परिजनों की माने तो जिन दो बदमाशों को पहचाना गया है, उनसे विनोद की कोई रंजिश भी नहीं है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कादरचौक थाना पुलिस को तहरीर भी सौंप दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें