फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग को दिए 42 चेक बाउंस, एक्सईएन ने बीएसए को नोटिस दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। विधान सभा चुनाव में पोलिंग पार्टियों के रुकने की व्यवस्था के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने बिजली विभाग को 42 चेक देकर 161 विद्यालयों में कनेक्शन तो करा लिए लेकिन ये चेक बाउंस हो गए हैं। इससे खफा बिजली विभाग ने बीएसए को नोटिस देकर भुगतान कराने को कहा है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे। चूंकि इन पर पोलिंग पार्टियों को रुकना था इसलिए विद्युतीकरण से वंचित सारे विद्यालयों में बिजली कनेक्शन कराने का बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर दबाव था। चूंकि बिजली विभाग ने सिक्योरिटी लेने के बाद ही कनेक्शन करने को कहा इसलिए बीएसए ने 42 चेक देकर आनन-फानन में जिले के 161 विद्यालयों में कनेक्शन करा लिए। इन सभी कनेक्शनों का भुगतान 4,230 रुपये प्रति चेक देकर किया था। विद्युत वितरण द्वितीय खंड के एक्सईएन छैल बिहारी ने कनेक्शन होने के बाद सभी चेकों को बैंक में जमा किया तो पता चला कि 42 चेक खाते में रुपये न होने के कारण बाउंस हो गए है। एक्सईएन ने बाउंस चेक बीएसए को वापस भेज भुगतान करने के लिए नोटिस भेज दिया है। महीनों के बाद भी सिर्फ एक बाउंस चेक का हिसाब हो सका है। एक्सईएन छैल बिहारी ने फिर बीएसए को नोटिस भेज तत्काल बाउंस चेकों का भुगतान करने के लिए कहा है। सभी कनेक्शन अभी चालू स्थिति में है।
--
खाते में रुपये खत्म होने पर चेक बाउंस हुए थे, जिन विद्यालयों में कनेक्शन कराए गए थे वह अभी बंद चल रहे हैं, स्कूलों के खुलते ही बिजली का बकाया जमा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

-प्रेम चंद्र यादव, बीएसए
--
बाउंस चेक बीएसए कार्यालय भेज भुगतान के लिए कई बार कहा गया है । महीनों बाद भी भुगतान न होने पर मैंने बीएसए को नोटिस जारी कर शीघ्र भुगतान को कहा है।अगर वह जल्द भुगतान नहीं करते हैं तो शासन को लिखेंगे।
विज्ञापन

-छैल बिहारी, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें