कोटा में झालावाड़ रोड पर जगपुरा गांव में सोमवार को अनंतपुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेचने वाले माफिया का पर्दाफाश किया है।
प्रशिक्षु आरपीएस डाॅ.सीमा चौहान के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एक लाख रुपए कीमत की 15 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। वहीं, इस दुकान से 2 लाख 15 हजार रुपए भी बरामद पुलिस ने बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से राजेन्द्र सोनी, रमेश मेवाड़ा सहित 4 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। चौहान के मुताबिक जगपुरा क्षेत्र में पिछले काफी समय से यह शराब माफिया किराने की दुकान की आड़ में अवैध शराब का धंधा कर रहे थे। मुखबिर की सूचना के बाद बोगस ग्राहक भेजा गया, उसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया गया।