फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में पुलिया की रेलिंग पर चढ़ी बस, बाल-बाल बचे यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोहरे में पुलिया की रेलिंग पर चढ़ी बस, बाल-बाल बचे यात्री

मूसाझाग (बदायूं)। रविवार सुबह दातागंज-बदायूं मार्ग पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। बदायूं से गढ़िया रंगीन जा रही एक रोडवेज बस घने कोहरे में पुलिया की रेलिंग पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बस नीचे नहीं गिरी। इससे बस में सवार यात्री बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

यह हादसा रविवार तड़के भैंरो नगला के पास हुआ। उस समय बदायूं डिपो की रोडवेज बस दिल्ली से गढ़िया रंगीन जा रही थी। बस में करीब 40-50 यात्री सवार थे। घने कोहरे की वजह से बस मूसाझाग इलाके में दातागंज-बदायूं मार्ग पर पुलिया की रेलिंग पर चढ़ गई। गनीमत रही कि उसी साइड में पेड़ थे, जिससे बस पेड़ से जाकर टिक गई। इससे बस पुलिया के नीचे जाने से बाल-बाल बच गई और यात्री भी सकुशल बच गए। उस समय पीछे से आ रहे वाहन भी बस से टकराते-टकराते बचे। यात्रियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस दो घंटे तक नहीं पहुंची। किसी तरह यात्री बस से बाहर निकले और अपने गंतव्य को रवाना हो गए। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह बस को क्रेन से हटवाकर रास्ता साफ कराया। तब कहीं दातागंज-बदायूं मार्ग पर आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें