फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उसावां में दुकान और मकान से नकदी, सामान उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो--32,33
विज्ञापन


उसावां में दुकान और मकान से नकदी, सामान उड़ा ले गए चोर
तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने नहीं लिखी घटना की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
उसावां। पुलिस की निष्क्रियता से चोरों को हौसले बुलंद हैं। रविवार रात मिल्किया गांव में घुसे चोर एक मकान और परचून की दुकान से नकदी और हजारों का सामान चुरा ले गए। पीड़ित पक्ष के तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन

रविवार रात उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम मिल्किया निवासी मदनपाल सिंह के मकान की पीछे वाली दीवार में चोरों ने नकब लगा दी। नकब के जरिए घर में घुसे चोर कमरे में रखा बक्सा उठाकर ले गए। रविवार सुबह खाली बक्सा गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। मदनपाल ने बताया कि चोर बक्से में रखे 26 हजार रुपये नकद, सोने की चेन, एक जोड़ी झाले, चांदी की दो जोड़ी पायलें ले गए। घर वालों को चोरी होने की जानकारी रात में दो बजे हुई, जब वे लाइट बंद करने को उठे। रात में ही फोन करके यूपी 100 को सूचना दे दी गई। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन की तब पता चला कि मदनपाल के पड़ोसी मंगली सिंह की परचून की दुकान का ताला भी टूटा है। मंगली ने देखा तो दुकान में रखे दस हजार रुपये नकद और सामान गायब था। घटना की तहरीर उसावां थाने में दे दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें