फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहसवान-इस्लामनगर मार्ग पर निजी बस में तोड़फोड़, पथराव

Sat, 05 May 2018 01:10 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
विज्ञापन
bus
विज्ञापन
सहसवान-इस्लामनगर मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब आधा दर्जन लोगों ने एक निजी बस पर हमला बोल दिया। उसमें तोड़फोड़ के साथ पथराव कर दिया और चालक के साथ मारपीट कर दी। फिर बस को खाई में धकेल कर फरार हो गए। बस स्वामी ने एक नामजद समेत कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। विवाद सवारियां ढोने को लेकर बताया जा रहा है।
विज्ञापन

इस्लामनगर कस्बा निवासी दयाशंकर गुप्ता की बस सहसवान-इस्लामनगर रोड पर चलती है। बस स्वामी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब पौने नौ बजे चालक नदीम पुत्र खलीम बस में सवारियां बैठा कर इस्लामनगर से सहसवान जा रहा था। उसी समय रास्ते में उघैती थाना क्षेत्र के ग्राम कोठा के समीप करीब आधा दर्जन लोगों ने बस रोक ली। उसके बाद सभी लोग बस के अंदर घुस गए और चालक नदीम को जबरदस्ती पकड़कर नीचे खींच ले गए। उन्होंने चालक को सड़क पर गिराकर पीटना शुरू कर दी। तब तक कुछ लोगों ने बस में भी तोड़फोड़ कर दी, जिससे बस के अंदर बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया। सभी सवारियां अपनी-अपनी जान बचाकर भाग खड़ी हुईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सभी हमलावरों के हाथों मे ं लाठी-डंडे थे। उन्होंने बस के सभी शीशे तोड़ डाले और उसके बाद पथराव भी किया। इतने पर भी हमलावर नहीं माने तो बस को स्टार्ट करके ले गए। कुछ दूर आगे जाकर उन्होंने बस को खाई में घुसा दिया। उसके बाद वहां से फरार हो गए। इधर, तब तक किसी यात्री ने पुलिस को सूचना दे दी। जिस पर उघैती पुलिस वहां पहुंच गीई। चालक की सूचना पर बस स्वामी दयाशंकर गुप्ता भी वहां पहुंच गए। उन्होंने ग्राम कोठा निवासी ओमवीर पुत्र गजेंद्र समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
चालक नदीम ने बताया कि बस में तोड़फोड़ करने वाले टेंपो चालक है। उनकी मंशा है कि इस रोड पर प्राइवेट बस नहीं चले, जिससे वह आराम से अपने टेंपो चलाते रहें। कुछ दिनो पहले भी उन्होंने बस चालक के साथ मारपीट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें