फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी साथ ले जाने की जिद की तो ससुर को गोली से उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 40
विज्ञापन

बेटी साथ ले जाने की जिद की तो ससुर को गोली से उड़ाया
तमंचा लेकर दामाद फरार, पत्नी ने कराई पति पर रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
मूसाझाग (बदायूं)। बेटी को साथ ले जाने की जिद करने पर दामाद ने अपने ससुर को गोली से उड़ा दिया। घटना में बरेली जिला निवासी ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी दामाद तमंचा लेकर मौके से फरार हो गया। आरोपी की पत्नी ने ही उसके खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा कलां उर्फ मालीनगला में आंवला कोतवाली के बझेड़ा गांव से ओमप्रकाश मौर्य अपनी बेटी अनीता की विदा कराने आए थे। उन्होंने पिछली साल ही अनीता की शादी यहां सतीश मौर्य से की थी। बुधवार दोपहर बाद चार बजे करीब जब ओमप्रकाश ने अनीता से तैयार होने को कहा तो उसके पति सतीश ने फिलहाल अनीता को पिता के साथ भेजने से इंकार कर दिया। सतीश का कहना था कि वह दो दिन बाद अनीता को बुला ले जाएं। इस पर ओमप्रकाश नहीं माने और उन्होंने जरूरी काम का हवाला देते हुए बेटी अनीता को बाइक पर बैठाकर ले जाने लगे। इससे गुस्साए सतीश ने अपनी कमर में लगा तमंचा निकालकर उनके ऊपर फायर कर दिया। गोली ओमप्रकाश को लगी और वह चीखते हुए मौके पर ही धड़ाम हो गए। तब आरोपी सतीश तमंचा लेकर मौके से फरार हो गया। उसके परिवार के लोग भी घर छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बाद में अनीता ने ही अपने पति के खिलाफ पिता की हत्या की रिपोर्ट कराई। अनीता ने बताया कि वह पीलिया रोग से पीड़ित थी। उसका पति उसका इलाज नहीं कराते थे। इसकी जानकारी उन्होंने पिता को दी थी। इसी वजह से पिता बुलाने आए थे। पति उसे भेजने को तैयार नहीं था और उसके सामने ही उसके पिता की हत्या कर दी। एसओ मूसाझाग राकेश चौहान ने बताया कि वह आरोपी को जल्द ही तलाश कर लेंगे। उसके परिवार के अन्य सदस्य भी भाग गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें