फोटो-24,खुटार पुलिस की गिरफ्त में पांच हजार का इनामी बदमाश सोनू
मुठभेड़ में पकड़ा गया पांच हजार का इनामी बदमाश
0 बंडा सहित कई थानों में दर्ज हैं गंभीर अपराधों की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार। पुलिस ने मंगलवार रात खीरी क्षेत्र के गांव संसारपुर निवासी पांच हजार के इनामी बदमाश सोनू को मुठभेड़ में पकड़े जाने का दावा करते हुए जेल भेज दिया। सोनू के पास से तमंचा, कारतूस बरामद होने पर उसके खिलाफ जानलेवा हमला करने और शस्त्र अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एसओ बिरजाराम ने बताया कि जनपद खीरी के थाना मैलानी के गांव संसारपुर निवासी सोनू पर बंडा में डकैती आदि की दो रिपोर्ट दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य थानों में भी उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। मंगलवार रात मुखबिर ने सूचना दी कि सोनू खुटार के गांव नवदिया नवाजपुर के पास मौजूद है। सूचना पर एसओ गिरजाराम, एसआई सोनपाल सिंह, सिपाही उमेश कुमार, विकास कुमार, उदयभान उपाध्याय आदि के साथ नवदिया नवाजपुर पुहंचे तो चौराहे के पास एक युवक आता दिखा। टोकने पर उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया।
उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ। पकड़ा गया युवक संसारपुर निवासी इनामी बदमाश सोनू है। पुलिस ने सोनू के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और धारा 25 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।