फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं पर साइबर ठगों की नजर, कई बने शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं पर साइबर ठगों की
विज्ञापन

नजर, कई बने शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं।
मोबाइल पर बहाने से कोड पूछकर खातों से रुपये उड़ाने वालों की नजर अब बदायूं पर है। यहां के प्रतिष्ठित डॉक्टर से लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी, रिटायर्ड बैंक और बिजली कर्मी से उन्होंने लाखों रुपये की ठगी कर ली। एक ही दिन में कई मामले सामने आने से हड़कंप मचा है। कुछ में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है तो कुछ में पुलिस ने जांच की बात कही है।
केस वन
फोटो- 27
नामी चिकित्सक डॉ. संतोख सिंह से धोखाधड़ी
शहर में सिविल लाइंस निवासी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संतोख सिंह से साइबर ठगों ने ठगी कर ली। मंगलवार को डॉ. सिंह अपने हास्पिटल में बैठे थे। उनके मोबाइल पर कॉल आई की कि बैंक मैनेजर बोल रहा हूं, आपके खाते को आधार से लिंक करना है, आपके मोबाइल पर एक ओटीपी आया है, जल्दी से नंबर बता दें। डॉ. सिंह ने समझा कि नेकपुर एसबीआई ब्रांच में आए नए मैनेजर ने कॉल की है। उन्होंने जल्दबाजी में ओटीपी नंबर बता दिया। फिल्पकार्ट कंपनी से 49 हजार की खरीद संबंधी एक मैसेज भी उन्हें मिला। उन्होंने शक होने पर तत्काल अपने खाते का ऑनलाइन स्टेटमेंट देखा तो 49 हजार रुपये कट चुके थे। इस बारे में बैंक मैनेजर से बात की गई तो पता लगा कि इस तरह का कोई कॉल वहां से नहीं की गई है। डॉ. सिंह के पुत्र सीनियर फिजीशियन डॉ. रवेंद्र सिंह ने इस बाबत एसपी सिटी कमल किशोर को जानकारी दी। फिर सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट करा दी गई। डॉ. रवेंद्र सिंह का कहना था कि बैंक से धन निकासी का मैसेज न आना भी गलत रहा। उनका कहना था कि वह साइबर सेल से मामले की जांच कराना चाहते हैं, इसके लिए अधिकारियों से अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन

0000000
केस टू
फोटो- 34
स्वास्थ्य कर्मी को 58 हजार का चूना
जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट शोएब अली अपने बेटे की नादानी में ठगी का शिकार हो गए। शोएब के मुताबिक चार दिन पहले उनके मोबाइल पर कॉल आई और आधार से खाता लिंक कराने की बात कहते हुए जानकारी मांगी गई। मोबाइल उनके पुत्र के पास था। उसने नंबर बता दिया। अब उन्हें जानकारी हुई है कि उनके खाते से 44 हजार और बेटे के खाते से 14 हजार की रकम उड़ा ली गई। शोएब ने इंस्पेक्टर अजय यादव को कोतवाली आकर तहरीर दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी।
00000
केस थ्री
फोटो- 36
रिटायर्ड बैंक कर्मचारी को भी नहीं बख्शा
आदर्श नगर निवासी प्रताप पाल सिंह एसबीआई के रिटायर्ड कर्मचारी हैं। तीन दिन पहले किसी ने उनके मोबाइल पर बात कर खुद को बैंक कर्मचारी बताया। कहा कि उनका खाता अपडेट किया जा रहा है। यह बात कहकर ठगों ने उनसे एटीएम संख्या और पिनकोड हासिल कर लिया। नोयडा के किसी एटीएम से 41 हजार रुपये निकाल लिए गए। रुपये निकलने का मैसेज मिलने पर उन्होंने अपनी बैंक में जाकर शिकायत दर्ज करा दी।
----------
केस फोर
रिटायर्ड बिजली कर्मी को भी नहीं बख्शा
आदर्श नगर निवासी ऋषिपाल हाइडिल से सेवानिवृत्त हैं। नेकपुर एसबीआई शाखा में उनका पेंशन खाता है। वह खाते को अपडेट कराने के लिए अपनी बैंक गए तो उन्हें पता चला कि उनके खाते के एटीएम से किसी ने एक हजार रुपये निकाल लिए हैं। अब उन्होंने सिविल लाइन थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।
विज्ञापन

---------------
वर्जन
डॉ. सिंह की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आईटी एक्ट की ही धाराएं लगी हैं। दूसरे मामलों में भी रिपोर्ट होगी। हालांकि यह जागरूकता वाली बात है कि जब काबिल लोग इस तरह धोखा खा जाएंगे तो कैसे चलेगा। लोगों को किसी सूरत में अपने खाते का गुप्त कोड या कोई अन्य डिटेल किसी को फोन पर नहीं बतानी चाहिए।
- कमल किशोर, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें