फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में विवाहिता झुलसी, पति और ननदोई पर आरोप

विज्ञापन
fire logo
विज्ञापन
बदायूं/ क़कराला। अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला कस्बे में सोमवार को मायके में रह रही एक विवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मायके वालों ने पति और ननदोई पर उसे जिंदा जलाने की कोशिश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ककराला निवासी रोशीन (25) पत्नी साजिद को उसके पिता अख्तर ने सोमवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वह गंभीर रूप से झुलसी हुई थी। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि वह करीब साठ फीसदी झुलस चुकी है। रोशीन बोल तक नहीं पा रही थी। अख्तर ने बताया कि दो साल पहले उन्होंने मोहल्ले के ही साजिद से बेटी की शादी की थी। तभी से परिवार के लोग दहेज की खातिर उसे परेशान करने लगे। एक दिन घर से भगा दिया। तब से रोशीन मायके में ही रह रही है। उसने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट कराई थी। वह मामला अभी तक विवेचना में चल रहा है। आरोपी मुकदमे की वजह से रोशीन से खिसियाए हुए थे। सोमवार दोपहर साजिद अपने बहनोई के साथ उनके घर आया और केरोसिन की केन रोशीन के ऊपर उड़ेलकर आग लगा दी। इससे रोशीन गंभीर रूप से झुलस गई। वह चीखी तो परिवार के बाकी लोग आ गए। तब दोनों आरोपी चेतावनी देते हुए फरार हो गए। उन्होंने यूपी 100 को सूचना दी तो पुलिस मौके पर आ गई। पुलिस जानकारी नोट कर ले गई। एंबुलेंस से रोशीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि वह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। हालांकि सोमवार शाम तक उन्होंने ककराला चौकी या अलापुर थाने में तहरीर नहीं दी थी। ककराला चौकी प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें