फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक के फेर में बिगड़ी गर्भवती महिला की हालत 18-35-28

विज्ञापन
pregnant women
विज्ञापन
तांत्रिक के फेर में बिगड़ी
विज्ञापन

गर्भवती की हालत
निजी क्लीनिक पर कराना पड़ा गर्भपात, रुपये भी ठगे
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
सेहत महकमे ने जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधा मुहैया कराने का काम किया है लेकिन कुछ लोग झाड़-फूंक में पड़ कर जोखिम भी मोल ले लेते हैं। ऐसे ही जोखिम से उसावां क्षेत्र की गर्भवती महिला को गुजरना पड़ गया। गर्भवती महिला पर हवा का चक्कर बताकर एक तांत्रिक ने अपने जाल में फंसा लिया। झाड़-फूंक और देसी इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। गर्भपात के दौरान उसकी जान पर भी बन आई।
मामला शनिवार का है। उसावां क्षेत्र के गांव सेहानवीगंज निवासी बबलू रविवार दोपहर में कोतवाली पहुंचा। आरोप है कि पिछले साल उसकी अनुज वधू गर्भवती हुई तो अचानक अपने आप गर्भपात हो गया। उसके गांव में कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव से एक तांत्रिक का आना-जाना रहा। तांत्रिक ने यह कहकर उसके परिवार को झांसे में ले लिया कि महिला के ऊपर हवा का चक्कर है। झाड़-फूंक के नाम पर उसने 10 हजार रुपया ऐंठ लिए। बबलू ने पुलिस को बताया कि अनुज वधू अगली बार गर्भवती हुई तो तांत्रिक ने अपने गांव बुला लिया। शनिवार सुबह तक झाड़-फूंक और देसी इलाज भी किया गया। महिला को पीड़ा हुई तो उसने फिर से 15 हजार रुपये ले लिए। हालत बिगड़ने पर गर्भवती महिला को यहां एक निजी क्लीनिक पर भर्ती कराना पड़ा। उसकी जान पर जोखिम बढ़ा तो डॉक्टरों की सलाह पर गर्भपात कराना पड़ा। बबलू ने तांत्रिक का नाम भी पुलिस को बता दिया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी तांत्रिक फरार हो गया।
विज्ञापन

------------
इंसेट
पहले से चर्चित रहा है तांत्रिक
उझानी। आरोपी तांत्रिक के बारे में महिला के परिवार वालों की मानें तो वह आसपास इलाके में ऐसे ही केस खोजता घूमता है। जो भी उसके चंगुल में फंस जाए, वह ठगी का शिकार बन जाता है। उसावां क्षेत्र की एक और महिला को भी उसने झाड़-फूंक के नाम पर ठग लिया था लेकिन उसके परिवार वालों ने लोकलाज की वजह से पुलिस में जाना उचित नहीं समझा था।
विज्ञापन

------------
वर्जन
महिला के परिजन बबलू ने कोतवाली आकर तहरीर दी है। बबलू ने जो आरोप लगाया है, उसके आधार पर जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी मामला सामने आएगा, उसी के अनुरूप रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी- राजीव कुमार, प्रभारी कोतवाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें