फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदर्श नगर में फिर उपजा प्लाट का विवाद, मूर्तियां तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो--26, 27
विज्ञापन

आदर्श नगर में फिर प्लाट
का विवाद, मूर्तियां तोड़ी
सिविल लाइंस पुलिस पहुंची, मोहल्ले वासियों में आक्रोश
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। सिविल लाइंस के आदर्श नगर में एक प्लाट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच चल रहा विवाद शांत नहीं हो रहा है। बुधवार देर रात एक पक्ष ने धर्मस्थल पर रखी मूर्तियां खंडित कर दीं। इससे मोहल्ले में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाना पुलिस पहुंच गई। देर रात तक लोग मौके पर जमा रहे।
यह विवाद दो पक्षों के बीच काफी दिनों से चल रहा है। एक पक्ष विवादित जमीन धर्मस्थल की बता रहा है। इस पक्ष में भाजपा के एक नेताजी भी शामिल हैं। जबकि दूसरा प्लाट को अपना बताकर जबरन धर्मस्थल बनाने का आरोप लगा रहा है। दोनों पक्षों एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत करते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात किसी ने चबूतरेनुमा बनी मठिया पर रखी मूर्तियों को तोड़कर खंडित कर दिया और मौके से फरार हो गया। उसी दौरान उधर से गुजर रहे लोगों ने मूर्तियों को क्षतविक्षत देखा तो आक्रोश फैल गया। इसक चर्चा फैली तो मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने इस बारे में सिविल लाइंस थाना पुलिस को सूचना दे दी। इस पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अनिल कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। लोगों का आरोप है कि जो व्यक्ति अपना प्लाट बता रहा है। उसने ही मूर्तियों को खंडित किया है। फिलहाल पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कर दिया है। मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें