फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस सोती रही, दफ्तरों से सामान उड़ा ले गए चोर

विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक अपने कार्यालय का टूटा ताला दिखाते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिल्सी। बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार की रात तहसील परिसर में स्थित एसडीएम कार्यालय समेत चार कार्यालयों के ताले तोड़ कर चार लैपटॉप एवं एलसीडी चुरा लिए और फरार हो गए। तहसील परिसर में हुई चोरी की इस घटना से परिसर में सुरक्षा के लिए मौजूद गारद पर सवालिया निशान लग गया है। चौकीदार की ओर से इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिले की फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर की जांच की है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

तहसीलदार अवनीश कुमार त्यागी ने बताया कि शनिवार सुबह जैसे ही सफाई कर्मी यहां विभिन्न कार्यालयों की सफाई करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि तहसीलदार कोर्ट के दरवाजे का ताला टूटा पड़ा है। साथ ही अंदर कंप्यूटर एवं अन्य सामान भी इधर-उधर बिखरा पड़ा है। तुरंत इसकी सूचना तहसील के अन्य अधिकारियों एवं कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर एसडीएम लाल बहादुर, सीओ आरएस राठौर, एसओ कृष्ण गोपाल शर्मा समेत कई अधिकारी पहुंच गए। सभी ने घटना को बारीकी से देखा तो पता चला कि चोरों ने एसडीएम कार्यालय में लगी एलसीडी भी चुराकर ली है। यहां लगी एसी को भी उखाड़कर ले जाने का प्रयास किया। अधिक वजन होने के कारण चोर उसे छोड़ गए। दूसरी मंजिल पर चकबंदी कार्यालय का भी चोरों ने ताला तोड़ा। मगर यहां कुछ कीमती सामान न होने के कारण कुछ नहीं ले गए। तीसरी मंजिल पर मौजूद पूर्ति कार्यालय का ताला तोड़कर चोर यहां आधार कार्ड लिंक करने के लगे चार लैपटॉप एवं एक यूपीएस को चुराकर ले गए। इधर एसडीएम लाल बहादुर सिंह ने बताया कि तहसील परिसर में मौजूद कार्यालयों में हुई चोरी की घटना के संबंध में डीएम को अवगत करा दिया गया है। वहीं जिला मुख्यालय से यहां पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर अपनी जांच शुरू कर दी है। तहसीलदार ने बताया कि चौकीदार हरपाल को ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें