फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार किया, वादा किया और फिर कर दिया मर्डर

Sun, 31 Dec 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सहारनपुर में एक सप्ताह पूर्व ग्राम छज्जपुरा के नाले में मिले महिला के शव के मामले का जनकपुरी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला की हत्या उसके प्रेमी ने अपने भाई के साथ मिलकर की थी। आरोपियों ने शव नाले में फेंक दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके भाई की तलाश की जा रही है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी दिलशाद ने बताया है कि वह कुछ दिन पूर्व सुहिला को अपने साथ भगाकर ले गया था और हरियाणा के यमुनानगर के ग्राम छचरौली में जाकर उसके साथ रहने लगा।

कुछ ही दिन में दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। 17 दिसंबर को सुहिला को लेकर दिलशाद अपने गांव छज्ज्पुरा पहुंचा। तो परिजनों ने उन्हें घर में नहीं घुसने दिया। जिसके बाद वह सुहिला को बाग में बने कमरे में ले गया। उसके बाद दिलशाद ने अपने भाई नौशाद से इस बारे में बात की तो नौशाद ने उसे जवाब दिया कि सुहिला को रास्ते से हटा देगा, तभी उसे घर में घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन


जिस पर उन्होंने सुहिला की हत्या करने का षडयंत्र बना लिया। दोनों भाई आम के बाग में बने कमरे में पहुंचे। वहां उसका गला घोंट दिया और उसे नाले में फेंक दिया। जनकपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम छज्जपुरा स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पीछे स्थित नाले से 24 दिसंबर को एक महिला का शव बरामद हुआ था।

26 दिसंबर को उसकी पहचान सुहिला पत्नी शहजाद निवासी जन्नत कालोनी ग्राम हबीबगढ़ के रूप में हुई थी। इस मामले में मृतका के पति ने दिलशाद निवासी छज्जपुरा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि जनकपुरी थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा एवं एसएसआई अब्दुल वसीम ने आरोपी की तलाश में टीम को लगा दिया। 30 दिसंबर को पुलिस ने देहरादून रोड स्थित ग्राम छज्जपुरा तिराहा से आरोपी दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बाग में रखे पुआल के ढेर से मृतका का आधार कार्ड, तीन फोटो, एक जोड़ी सैंडिल बरामद किए।

एसएसपी बबलू कुमार ने बताया पूछताछ में दिलशाद ने बताया कि जब सुहिला को मारने के लिए दिलशाद और नौशाद बाग में पहुंचे तो उस समय सुहिला सो रही थी। जाते ही उन्होंने सुहिला को दबोच लिया। दिलशाद ने सुहिला का मुंह दबाया और नौशाद ने सुहिला के पैर पकड़े।

कुछ ही देर में सुहिला बेहोश हो गई, लेकिन उसकर सांसें चल रहीं थीं। उसके बाद दिलशाद ने सुहिला के मुंह में पॉलीथिन ठूंसकर मुंह दुपट्टे से बांध दिया और उसे उठाकर दोनों भाइयों ने नाले में फेंक दिया। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें