फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग का घोटालेबाज लिपिक जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डाक विभाग में लाखों के घोटाले के मामले में रविवार को एक आरोपी लिपिक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह रविवार को अपने बयान देने आया था। तभी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में डाक विभाग द्वारा ग्राहकों को एटीएम कार्ड जारी किए गए थे, लेकिन विभाग में कार्यरत कुछ कर्मचारियों ने कार्ड गबन कर दिए। उन्होंने कई कार्ड ग्राहकों को नहीं दिए और फिर उनके माध्यम से ग्राहकों के खातों से लाखों रुपये निकाल लिए। जब इसका खुलासा हुआ, तो पीड़ित ग्राहकों की प्रधान डाकघर के सामने लाइन लग गई। इस मामले में सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसमें कई लोग फंसे थे। बताते हैं कि इस मामले में शक के दायरे में आए नेकपुर निवासी एक युवक ने खुदकुशी भी कर ली थी। इस मामले की जांच क्राइम ब्रांच कर रही थी। इस मामले में प्रकाश में आए लिपिक अखिल गुप्ता निवासी मढ़ीनाथ बरेली का ट्रांसफर लखीमपुर खीरी हो गया था। रविवार को अखिल गुप्ता पुलिस कार्यालय आया था। तभी क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में सिविल लाइंस पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें