फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर परमू के कोटेदार पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। डीएम के निर्देश पर सहसवान एसडीएम ने गांव परमू नगला के कोटेदार मुकेश गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही राशन की दुकान को भी निलंबित कर दिया है। आरोप है कि कोटेदार ने सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ अभद्र व्यवहार किया, साथ ही वहां राशन कम मिला।
विज्ञापन

राशन वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से भरपूर प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कुछ माफिया कोटेदार अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अभी दो दिन पूर्व सहसवान तहसील क्षेत्र के गांव परमू नगला में कोटेदार मुकेश गुप्ता वितरण अधिकारी की गैर मौजूदगी में राशन वितरण करा रहा था। दुकान में एक महिला भी थी। इसी दौरान वितरण अधिकारी लेखपाल जोगेंद्र मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कोटेदार मुकेश गुप्ता से स्टॉक चेक करने को कहा। इसको लेकर कोटेदार और लेखपाल में कहासुनी हो गई। कोटेदार ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। इस पर वितरण अधिकारी ने जोनल मजिस्ट्रेट तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट को सूचना दे दी। सूचना पर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट दोनों ही पहुंच गये। दोनों ही अधिकारियों के आने के बाद कोटेदार और भडक़ गया। इसके बाद एसडीएम भी पुलिस के साथ गांव पहुंच गये। एसडीएम के आने के बाद कोटेदार मुकेश गुप्ता दुकान छोड़कर भाग गया। इस पर एसडीएम ने पड़ोस के दूसरे कोटेदार से दुकान संबद्ध करते हुए दुकान को निलंबित कर दिया। एसडीएम से मिली रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश कर दिया। इसके बाद सोमवार को रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें