फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। घर से बेटी के साथ बाजार गई महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद उसका शव थाना नीमगांव क्षेत्र केे गांव रोशनगर में सड़क किनारे फेंक कर कातिल फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें गला दबने से मौत होने की पुष्टि हुई। शव पर चोटों के छह निशान भी पाए गए।
विज्ञापन

थाना फरधान के गांव रतसिया गांव रतसिया निवासी संजय ने बताया कि उसकी काफी दिन से तबीयत खराब चल रही है। वह 18 मई को थाना फूलबेहड़ के गांव खंभारचौरा निवासी अपने साले जगमोहन से साथ दवा लेने लखनऊ गया था। अगले दिन सुबह वह घर वापस पहुंचा। शाम पांच बजे के करीब पत्नी किरन आठ साल की पुत्री शिवांशी को लेकर कैमहरा बाजार कपड़े लेने गई थी, लेकिन शाम को मां-बेटी घर वापस नहीं लौटीं। इस पर उन्होंने दोनों की तलाश की। कैमहरा स्थित एक रिश्तेदारी में बेटी मिली। उन्होंने बताया कि जब बेटी शिवांशी से उसकी मां के बारे में पूछा तो उसने बताया कि मां उसे छोड़कर झखरा के एक युवक के साथ बाइक से कहीं गई है। उन्होंने शाम तक आने की बात बताई थी, लेकिन अब तक नहीं आई है। इस पर परिवार के लोग आशंकित हो उठे। उन्होंने किरन की रात में ही खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इधर, सुबह रोशननगर मार्ग पर ईंट भट्ठे के पास एक महिला का शव पड़ा कुछ लोगों ने देखा तो सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश नहीं की और शव को आननफानन में लखीमपुर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। सोशल मीडिया पर जब खबर और महिला की फोटो वायरल हुई तो घरवालों को जानकारी हुई। इस पर मृतका का पति संजय और थाना फूलबेहड़ के गांव खंभार चौरा निवासी भाई जगमोहन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त की। मृतका के पति ने किरन को साथ ले जाने वाले युवक पर हत्या कर शव फेके जाने की आशंका जताई है। बताया जाता है कि किरन और आरोपी युवक के बीच प्रेम प्रसंग था।

ग्राम प्रधान की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। महिला बीमार रहती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पान सिंह, प्रभारी निरीक्षक-थाना नीमगांव।

खुलासे के बजाय वारदात की लीपापोती में जुटी पुलिस
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। गांव रतसिया निवासी किरन का शव सड़क किनारे मिलने की खबर मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव देखकर लीपापोती शुरू कर दी। शव की शिनाख्त कराने की कोशिश किए बिना आननफानन में शव जिला मुख्यालय भेज दिया। इतना ही नहीं उन्होंने बिना किसी जांच पड़ताल के किरन को काफी समय से बीमार रहने की बात भी बताई।
गांव रोशनगर मार्ग पर गांव के निकट महिला का शव पड़े होने की सूचना जब पुलिस को मिली तो उसमें खलबली मच गई। प्रभारी निरीक्षक पान सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के भी कोई प्रयास नहीं किए और शव को आननफानन में जिला मुख्यालय भेज दिया। इतना ही नहीं पुलिस ने घटना को लेकर किसी से कोई जानकारी नहीं ली, जबकि मौके पर मौजूद परिस्थितिजन्य साक्ष्य महिला की हत्या होने की ओर इशारा कर रहे थे। गांव रोशनगर के कुछ ग्रामीणों की माने तो ग्रामीणों ने मृत महिला को एक बाइक पर बीच में बैठा देखा था। महिला बेसुध हालत में थी। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कहीं दूसरे स्थान पर की गई है। हत्यारों ने उसके शव को यहां सड़क के किनारे लाकर फेंका है। खासबात यह है कि प्रभारी निरीक्षक पान सिंह से जब महिला के शरीर पर चोट आदि के निशान मिलने के बावत पूछा गया तो उनका कहना था कि शव पर कोई चोट के निशान नहीं हैं। महिला काफी समय से बीमार रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें