फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर जुआ को लेकर दो पक्षों में मारीट, पथराव, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली पर जुआ को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव, फायरिंग
विज्ञापन

उझानी इलाके के अथइया और गठौना गांव में हुइ घटना, पथराव से भगदड़

क्रासर
पथराव के दौरान खौलते घी की कढ़ाई में ईंट गिरने से बालक झुलसा
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं/ उझानी। दिवाली के दिन उझानी इलाके के गांव अथइया और गठौना में जुआ को लेकर जमकर बवाल हुआ। अथइया गांव में जुआ में हारजीत के बाद जुआरियों के दो गुटों में पहले जमकर मारपीट हुई और फिर पथराव हुआ। इस दौरान फायरिंग भी की गई। इसमें चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवक के पैर में छर्रे लगे हैं। जबकि गठौना गांव में दो पक्षों के बीच पथराव हुआ। पथराव के दौरान ईंट का टुकड़ा गर्म घी की कढ़ाई में गिरने से पांच साल का मासूम झुलस गया। उसकी मां और पड़ोसी पथराव में घायल हुए हैं।
उझानी कोतवाली क्षेत्र के अथइया गांव में बुधवार रात कुछ लोग जुआ खेल रहे थे। जुआ में हारजीत को लेकर दो गुटों में कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। झगड़े की बात पता लगने पर दोनों तरफ के लोग घरों से निकल आए। फिर दोनों तरफ से जमकर पथराव हुआ। एक पक्ष की ओर से फायरिंग की गई। इस दौरान अपने घरों की छत पर मौजूद चरन सिंह (40) और सूरजपाल (26) के सिर में ईंट लगने से घायल हो गए। फायरिंग में शिवकुमार (18) पुत्र दीप सिंह के पैर में छर्रे लगे। सूचना मिलते ही उझानी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सात लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि शिवकुमार के छर्रे नहीं पटाखे की बारूद लगी है। इधर, शिवकुमार की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर भी दे दी गई है।
विज्ञापन

इससे पहले बुधवार दोपहर गठौना गांव के एक छोर पर सात-आठ युवक जुआ खेल रहे थे कि इस दौरान हार-जीत को लेकर दो युवकों में कहासुनी हो गई। उनके साथ खेल रहे बाकी लोग मामला शांत कराने के बजाय दो गुटों में बंट गए और एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। उसी दौरान वहीं रहने वाले किशनलाल के घर में उसकी पत्नी कन्यावती खाना बना रही थीं। पथराव के दौरान ईंट का एक टुकड़ा खौलते घी की कढ़ाई में जा गिरा। इससे उबलता हुआ घी उछल कर किशनलाल के पांच वर्षीय बेटे लोकेश के ऊपर खौलते घी की छींटें , जिससे वह झुलस गया। स्थानीय डॉक्टर को दिखाया गया। पथराव में किशनलाल की पत्नी कन्यावती और उसके पड़ोसी होतीलाल को भी चोटें आई हैं। इसके बाद कुछ ग्रामीण जुआरियों को पकड़ने के लिए दौड़ं, लेकिन वे खेतों की ओर भाग गए। इसके बाद घायलों ने कोतवाली जाकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया, लेकिन गुरुवार देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन

------------
इंसेट
शह के चलते पकड़ में नहीं आए जुआरी
उझानी। दिवाली पर जुआ कोई दस्तूर नहीं होता, लेकिन इस बार जुआरियों ने होली के हुड़दंगियों जैसा व्यवहार करके लोगों को परेशानी में डाल दिया। नगर में एक स्थान पर जुआ के फड़ तक पुलिस पहुंच भी गई। चूंकि जुआरियों में कुछ युवक प्रभावशाली थे, सो पुलिस कर्मियों की शह के चलते ही आसानी से खिसक गए। उन्हें पकड़ने की भी कोशिश नहीं की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें