फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक गेट से बाइक चुरा कर भागे युवक को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। पंजाब नेशनल बैंक के गेट से पूर्व प्रधान की बाइक चुुराकर भागे युवक को लोगों ने पीछा कर दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की। बाद में चोर को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

मामला मंगलवार अपराह्न का है। कोतवाली क्षेत्र के गांव अहीरवारा निवासी पूर्व प्रधान रजनेश यादव बैंक से रुपये निकालने के लिए पहुंचे। रजनेश ने बाइक बैंक के गेट पर ही खड़ी कर दी। रजनेश तो बैंक में थे, लेकिन उसी दौरान बाइक लेकर एक युवक चल पड़ा। पूर्व प्रधान के भतीजे मोनू ने उसे देख लिया। मोनू के शोर मचाने पर लोगों ने पीछा करना शुरू कर दिया।
बाइक समेत चोर को स्टेशन रोड पर ही दबोच लिया। लोगों की भीड़ ने चोर की जमकर पिटाई की। बैंक मैनेजर देवराज ने कोतवाली फोन करके पुलिस को बुला लिया। मैनेजर की मौजूदगी में ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए युवक ने खुद को कछला का निवासी बताया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें