फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा पर पेट्रोल पंप कर्मी और भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप कर्मी और भाजपा कार्यकर्ताओं में मारपीट
विज्ञापन

पुलिस को भी मौके पर पहुंचकर करना पड़ा हस्तक्षेप
अमर उजाला ब्यूरो
उझानी (बदायूं)।
बदायूं रोड स्थित एक ढाबे पर खाना खाने के लिए पहुंचे नगर निवासी भाजपा के चार कार्यकर्ताओं की पेट्रोल पंप कर्मी से कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामला सत्ताधारी दल के कार्यकर्ताओं से जुड़ा होने की वजह से पुलिस ने भी सतर्कता दिखाई। पुलिस ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल कराया। अपने नजदीकी कार्यकर्ता की पैरोकारी में पार्टी के एक विधायक भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
मारपीट की घटना सोमवार रात में करीब नौ बजे की है। नगर निवासी भाजपा के चार कार्यकर्ता खाना खाने के लिए दो बाइकों से बदायूं रोड स्थित ढाबे पर पहुंचे। वह जिस टेबिल के सामने बैठे, उसी के पास एक फिलिंग स्टेशन का कर्मचारी भगवान सिंह भी बैठा था। खाना खाते समय ही किसी बात पर भाजपा कार्यकर्ता अजय गुप्ता उर्फ मन्नू की उससे कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट में भगवान सिंह, भाजपा कार्यकर्ताओं में मन्नू, रजत और संदीप घायल हो गए। कार्यकर्ताओं में से किसी ने देर रात ही कोतवाली कॉल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के घायल कार्यकर्ताओं ने खुद को जिला अस्पताल रेफर करा लिया। रात में करीब 12 बजे अपने नजदीकी कार्यकर्ता के घायल होने की भनक लगते ही पार्टी के विधायक भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्हीं की मौजूदगी में घायलों का इलाज कराया गया। इधर, दरोगा संजय कुमार शर्मा ने बताया कि सोमवार रात में ढाबे पर खाने के दौरान झगड़ा हुआ था। झगड़े में दो-तीन युवकों को मामूली चोट भी लगी। मंगलवार को दोनों पक्ष के लोग कोतवाली आए और उन्होंने आपस में सुलह होने की बात कही है। उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने से भी इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें