फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा दो महीने बाद दर्ज हुई गैंगरेप की रिपोर्ट

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
विज्ञापन
उसहैत (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके आई विवाहिता से गांव के ही तीन लोगों समेत पांच लोगों के सामूहिक दुराचार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना करीब सवा दो महीने पुरानी बताई जा रही है, थाना पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए रिपोर्ट नहीं लिखी तो पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से शिकायत की। उनके आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की शादी कुछ साल पहले एटा जिले में हुई थी। वह मायके आई हुई थी। युवती के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 14 अक्तूबर की रात करीब आठ बजे उनकी बेटी अपनी मां के साथ शौच को खेत में गई थी। उसी समय पांच लोग विवाहिता को उठा ले गए और सामूहिक दुराचार के बाद 20 अक्तूबर को गांव के बाहर छोड़ गए। उन्होंने सामूहिक बलात्कार का आरोप लगाते हुए उसी वक्त पांच लोगों के खिलाफ तहरीर उसहैत थाने में दी थी। इनमें गांव निवासी तीन सगे भाइयों उपनेश, परवेश, मुकेश पुत्र राजपाल, शाहजहांपुर जिले के थाना परौर में गांव कुबेरपुर निवासी रामकिशन पुत्र रामलड़ैते और परौर के ही बगरा गांव निवासी अखिलेश पुत्र राजवीर शामिल होने का आरोप लगाया। पीड़ित की शिकायत थी कि थाना पुलिस उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही थी। अब कप्तान के आदेश पर उनकी रिपोर्ट लिख ली गई है।
गांव में चर्चा है कि एक आरोपी की बहन इस गांव में ब्याही हैं। वह यहां आता-जाता था। युवती उसी के साथ चली गई थी। गांव में पंचायत के बाद दबाव पड़ा तो वह युवती को उसके घर वापस छोड़ गया। उस वक्त इन लोगों में समझौता हो गया था। अब इन्होंने रामकिशन और उसके बहनोइयों के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। पुलिस इसी वजह से रिपोर्ट दर्ज करने से हिचक रही थी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें